आर्थिक समस्या से छुटकारा पाने का आसान अचूक उपाय


आर्थिक समस्या से छुटकारा पाने का आसान अचूक उपाय

आर्थिक समस्या से परेशान व्यक्ति यह उपाय  कर सकते है !
आप लगातार 11 या 21  शुक्रवार  तक श्री हरि  जी  ( लक्ष्मी नारायण  जी )  को  खीर का भोग लगाते  रहे
या साथ में  ''  ॐ नमो भगवते वासुदेवाये  नमः  ''  की  108 बार नित्य जप करने से माता लक्ष्मी स्वयं श्री हरि  जी के साथ आप के घर विराजमान होंगी  या 40 दिन अवश्य करे !
ईश्वर की  कृपा से जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा !

यह दुनियाँ अगर नरक है तो केवल उनके लिए
      जो नारायण को भूले हुए हैं।
          ****
       
ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।
 प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम:॥

यह दुनियाँ स्वर्ग अवश्य है मगर वो भी केवल उनके लिए जिनका प्रभु से प्रेम रुपी सम्बन्ध बन चुका है। जिसे प्रभु की सत्ता पर जितना कम विश्वास होगा वह उतना ही दुखी होगा।

हमारा दुःख इस बात पर निर्भर नही करता कि हमारे पास कितनी सम्पत्ति है अपितु इस बात पर निर्भर करता है कि हमारे पास कितनी सन्मति है। स्वर्ग का अर्थ वह स्थान नही जहाँ सब सुख हों अपितु वह स्थान है जहाँ सभी खुश रहते हों। भक्ति हमें सम्पत्ति तो नहीं देती पर प्रसन्नता जरुर देती है👉 प्रसन्नता से बढकर कोई स्वर्ग नही और निराशा से बढकर दूसरा कोई नरक भी तो नही है।

  ||ॐ नमो भगवते वासुदेव ||
कर्ज मुक्त

अगर आप कर्ज से परेशान हैं तो एक जटा वाला नारियल लें उस पर चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर स्वास्तिक का निशान बना दें अपने कद के बराबर काला धागा लेकर नारियल पर लपेट दें। किसी हनुमान मंदिर में जाकर लड्डू व चने के साथ उनके चरणों में रखे।  उनके सामने बैठ कर " ॐ ऋण मुक्तेश्वराय नमः" का जाप अपनी समर्थ (21, 51 या 108) के अनुसार जाप करे. ऐसा करने से आप धीरे- धीरे ऋण से मुक्त हो जाएंगे। यह कार्य दशहरे से दीपावली के मध्य प्रत्येक मंगलवार व शनिवार शाम के समय करने से बहुत जल्दी कर्ज मुक्त होंगे।

धन और यश पाना चाहते हैं, तो रविवार को करें ये 5 चमत्कारिक उपाय ...

सबसे आसान और प्रसिद्ध उपाय है सूर्य को जल चढ़ाना। उगते सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाते समय सूर्यमंत्रों का जाप करें।
 रविवार की रात को सिरहाने दूध का गिलास रखकर सोएं और सुबह उस दूध को बबूल के पेड़ के जड़ में डाल दें।  रविवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक जलाएं। यदि यह दीपक आटे से बना हो तो और बेहतर है। इस उपाय को करने से धन का आगमन होने लगता है, धन का भंडार बढ़ता है। — धन संबंधी परेशानियों से निजात पाने के लिए रविवार के दिन के तीन नई झाड़ू खरीद कर घर में रख लें। इसके बाद अगली सुबह देवी के मंदिर में इसे चुपचाप रख आएं। इस बात का ख्याल रखें कि आपको कोई इस कार्य के लिए टोके नहीं। आर्थिक समस्याओं से उबरने और बाधाओं को दूर करने के लिए रविवार के दिन किसी सरोवर या नदी के किनारे जाकर मछलियों को आटे की गोली खिलाएं।

( पं. प्रियेश मौद्गिल ) कुण्डली अध्ययन के लिए संपर्क करे : - 9996391452

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

NAAG GAYATRI MANTRA नाग गायत्री मंत्र ,सर्प सूक्त, राहु-केतु से परेशान हों तो क्या करें

वेदमंत्रों के उच्चारण-प्रकार

माता ज्वालामुखी के मंत्र