वास्तु
वास्तु
घर का ईशान कोण (North East) पवित्र एवं स्वच्छ रखा जाना चाहिए एवं एक बर्तन जल भरकर इस कोने में रखना चाहिए, इसके अच्छे परिणाम मिलते हैं।
मुख्य द्वार में आम, पीपल, अशोक के पत्तों का बंदनवार लगाने से बरकत बढ़ती है।
North दिशा धन और कृपा की दिशा है।इस दिशा में कोई भी व्यवधान परेशानियों को आमंत्रित करता है।इस दिशा में हरे पौधे लगाना,इस दिशा के दोषों को काफी हद तक समाप्त कर देता है।
बाथरूम में खड़े नमक या फिटकरी से भरा एक कटोरा रखें। हर महीने इस कटोरे के नमक या फिटकरी को बदलती रहें। माना जाता है कि हवा में मौजूद नमी के साथ-साथ यह नमक आसपास की negative energy को भी अपने अंदर समा लेता है।
अगर आपका TOILET सही दिशा में बना है लेकिन साफ-सुथरा नही है तो इसे ज्यादा दोषपूर्ण माना जाता है। इसलिए शौचालय की विशेष रूप से सफाई रखें।
Wall clock को हमेशा NORTH या EAST दिशा में लगाया जाना जाना चाहिए, इससे अच्छे समय के रास्ते की obstacles समाप्त होती हैं।
घर के north east को साफ रखने से हमारी सोच में clarity आती है जो हमे औरों के मुकाबले आगे ले जाती है
संध्या के समय झाड़ू न लगायें क्योंकि ये समय लक्ष्मी आगमन का होता है,ऐसा करने से धन ऐश्वर्य में कमी आती है।
हमारा शरीर पंच तत्त्वों से बनता है।(अग्नि,जल,पृथ्वी,वायु और आकाश)। किसी भी भवन में अगर इन 5 तत्त्वों को बैलेंस कर दिया जाए तो सारे रोग ठीक होने लगते हैं।
west को कबाड़ से मुक्त रखें।आपके घर का energised west आपको धन समृद्धि की उचाइयां देता है
घर के North में कभी भी invertor या बिजली की कोई मशीन न रखें।इससे urinery infections या kidney के रोग होने की संभावना बढ़ती हैं।
Famous होने के लिए घर या ऑफिस के south का सही होना बहुत ज़रूरी है। इस एरिया में कोई भी खराबी आपका नाम खराब कर सकती है
यदि घर में कोई टूटी हुई तस्वीर हो तो उसे भी घर से हटा देना चाहिए, वास्तु के अनुसार यह भी वास्तु दोष उत्पन्न करती है।
घर में तिजोरी के आसपास और किचन में जूते-चप्पल नहीं लेकर जाना चाहिए। ये आदत आपके लिए कई तरह के नुकसान का कारण बन सकती है।
वास्तु शास्त्र
घर में सुख और समृद्धि बनी रहे, इसके लिए पुराने समय से ही कई परंपराएं प्रचलित हैं। ये परंपराएं अलग-अलग वस्तुओं और कार्यों से जुड़ी हैं। सभी के घरों में कुछ न कुछ वस्तुएं टूटी-फूटी होती है, बेकार होती है, फिर भी किसी कोने में पड़ी रहती हैं। 7 वस्तुएं ऐसी बताई गई हैं जो टूटी-फूटी अवस्था में घर में नहीं रखना चाहिए।
यदि ये चीजें घर में होती हैं तो इनका नकारात्मक असर परिवार के सभी सदस्यों पर होता है। जिससे मानसिक तनाव बढ़ता है और कार्यों में गति नहीं बन पाती है। इसी वजह से धन संबंधी कार्यों में भी असफलता के योग बनते हैं। घर में दरिद्रता का आगमन हो सकता है। यहां जानिए ये 7 चीजें कौन-कौन सी हैं...
वास्तु अनुसार घर में नहीं रखनी चाहिए ये 7 टूटी-फूटी चीजें, बढ़ती है नकारात्मक ऊर्जा ।
1. बर्तन
कई लोग घर में टूटे-फूटे बर्तन भी रखे रहते हैं जो कि अशुभ प्रभाव देते हैं। शास्त्रों के अनुसार घर में टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखना चाहिए। यदि ऐसे बर्तन घर में रखे जाते हैं तो इससे महालक्ष्मी असप्रसन्न होती हैं और दरिद्रता का प्रवेश हमारे घर में हो सकता है। टूटे-फूटे और बेकार बर्तन घर में जगह भी घेरते हैं, इससे वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है। वास्तु दोष उत्पन्न होने पर नकारात्मक फल मिलने लगते हैं।
2. दर्पण
टूटा हुआ दर्पण रखना वास्तु के अनुसार एक बड़ा दोष है। इस दोष के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है और परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।
3. पलंग
वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए जरूरी है कि पति-पत्नी का पलंग टूटा हुआ बिल्कुल न हो। यदि पलंग ठीक नहीं होगा तो पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन में परेशानियां आने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं।
4. घड़ी
खराब घड़ी घर में नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घड़ियों की स्थिति से हमारे घर-परिवार की उन्नति निर्धारित होती है। यदि घड़ी सही नहीं होगी परिवार के सदस्य कार्य पूर्ण करने में बाधाओं का सामना करेंगे और काम निश्चित समय में पूर्ण नहीं हो पाएगा।
5. तस्वीर
यदि घर में कोई टूटी हुई तस्वीर हो तो उसे भी घर से हटा देना चाहिए। वास्तु के अनुसार यह भी वास्तु दोष उत्पन्न करती है।
6. दरवाजा
यदि घर का मुख्य दरवाजा या अन्य कोई दरवाजा कहीं से टूट रहा हो तो उसे तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए। दरवाजे में टूट-फूट अशुभ मानी गई है। इनसे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है और वास्तु दोष उत्पन्न होता है।
7. फर्नीचर
घर का फर्नीचर भी एकदम सही हालत में होना चाहिए। वास्तु के अनुसार फर्नीचर की टूट-फूट का भी बुरा असर हमारे जीवन पर होता है।
वास्तु दोष उत्पन्न होने पर घर-परिवार के सदस्यों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिस घर में वास्तु दोष होते हैं, वहां पैसों की कमी बनी रहती है। अत: इन दोषों को निवारण तुरंत ही कर लेना चाहिए।
( पं. प्रियेश मौद्गिल ) कुण्डली अध्ययन के लिए संपर्क करे : - 9996391452

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें