RAHU IS GOOD OR BAD राहू अच्छा या बुरा

राहू  अच्छा या बुरा 
***********************
मित्रों संसार में काल्पनिक डर का सोच –विचार इंसानी दिमाक में विचार की लहरें और कल्पना शक्ति का स्वामी राहू है |जातक को शत्रुओं से बचाने वाला और उनका नाश करने वाला भी यही राहू है | चोट लगने पर फूंक मार कर ठीक कर देने का कमाल भी राहू का ही है | ये नीले आसमान का स्वामी है जिसकी सहायता करने पर उतारू हो जाए उसके सामने सारी दुनिया को झुका दें |
हथेली में इसका कोई पर्वत नही क्योंकि ये पार्थिव ग्रह न होकर केवल छाया ग्रह है इसिलिय हथेली में इसका निशान जाल माना गया है |
राहू की सरस्वती देवी आराध्य मानी गई है ये नीलम हाथी दांत विणा सोच विचार , बिजली , प्लेग , ख़ुफ़िया पुलिस का महकमा , जेल , ससुराल , काला काना इंसान . बेऔलाद इंसान , बिल्ली , जंगली चूहा , मकार इंसान , काटेदार घास , सिक्का धातु , नीला थोथा , जंग , नारियल , पायजामा , पतलून , हाथी , धुंवा आदि का कारक राहू को लाल किताब में माना गया है |
राहू के प्रभाव को समझने के लिय हमे उसके स्वरूप के बारे में समझना होगा | राहू एक ऐसा शरारती ग्रह  है जिसने भेष बदलकर देवताओं के साथ बैढ़कर अमृत पान किया था| वो किस समय क्या कर बैढे किसी को नही पता | बुध दुनियावी बुधि का कारक है तो राहू हमारी जन्म ज्मान्तर में इकक्ठी की हुई समझ का कारक है | किसी भी इंसान का जिनिअस होना किसी चीज का अविष्कार करना केवल राहू की मेहरबानी से ही हो सकता है| दिमाक से अचानक से किसी ख्याल का पैदा होने का कारक राहू ही है| राहू की इस्ट देवी सरस्वती देवी को माना जाता है जो चिंतन की और चिंतन की गहराई की प्रतीक है| इसिलिय किसी चीज का गहराई से अध्ययन की कला भी राहू ही देता है |
दुसरे शब्दों में राहू बुधि का ऐसा प्रयोग करवाता है की करने वाला समझ ही नही पाता की उसने ऐसा क्यों किया | इसिलिय राहू का सभी परा शक्तियों के उपर अधिकार माना जाता है | ये शक्तियां इंट्यूशन टलोपैथी और आत्माओं को बुलाने वाली सबतरह की परा शक्तियां है| सब कुछ होते हुवे भी कुछ न होने का अहसास राहू के कारण ही होता है | बैठे बिठाए किसी को मारने का ख्याल या आत्महत्या के ख्याल राहू की ही उपज होते है |
राहू का सपनों केसाथ बहुत सम्बन्ध है | राहू हमारे अचेत मन में दबे हुवे डर खोफ को उपर चेतन मन की सीमा में ले जाता है इसिलिय जो यथार्थ से परे है उसे यथार्थ की सीमामें लाकर राहू दिखा देता है | इसके लिय काल की कोई सीमा नही |इसिलिय जिनका राहू अच्छा होता है उनके सपने अक्सर सच होते है और किसी भी भविष्य में घटने वाली घटना का उन्हें पहले आभाष हो जता है |
राहू ऐसी मौत का भी कारक है जो अनजाने में ही कोई जहरीली चीज खाने से याअचानक से कोई दुर्घटना होने से या बेहोशी की हालत में होती है | यानी रहू जातक का होश ख़त्म कर देता है और मौत को भी सलाह देता है की इंसान के पास जाने से पहले उसका होशमंदी से नाता तोड़ दे| ऐसे  में बैठे बिठाए किसी को मारने का ख्याल आ जाना या फिर खुद मरने का ख्याल आ जाना राहू ही देता है | अचानक से जीवन में घटने वाली घटनाओं को कारक इसे ही माना जाता है | ऐसी घटना जिसके कारण भी जातक को कई बार समझ में नही आते  की ये उसके साथ कैसे और क्यों हुआ उसका अप्रत्यक्ष रूप से कारण राहू ही है | राहू भूल भैलया देता है साथ ही गहरी चोट का भी कारक होता है जैसे लकवा हो जाना राहू की ही एक बीमारी है जिसका कारण सही से आज तक समझ नही आया बैढे बैढे इंसान अचानक से लकवा ग्रस्त हो जाता है |
राहू अविष्कार का भी कारक है जैसे किसी के पास चाबियों का एक गुच्छा है और एक ताला खोलना है तो जिसमे बुध की समझ होगी वो उस ताले के आकर आदि से ताली का अनुमान लगाकर ताला खोलता है और जिसमे समझ नही होगी वो उस ताले के मुह से बड़ी चाबी भी लगाकर खोलने की कोशिश में समय बर्बाद करता है लेकिन जब न्यूटन के उपर सेब गिरा और उसने गुरुत्वाकर्षण की खोज की तो उसमे जो अचानक से इसकी समझ आई वो बुध की न होकर राहू की थी|
अचानक से लोटरी निकलना कोई दबा खजाना मिल जाना आदि राहू की ही करामत होते है लेकिन राहू छाया ग्रह है जब इसका धुंवा बुधि पर फिर जाता है तो जातक को समझ में नहीआता की वो क्या करे और फिर वो कई बार गलत कदम भी उठा लेता है|
.राजनीति में सफलता के लिय अक्सर राहू को देखा जाता है लेकिन मित्रों राहू जो प्रसिद्धी दिलवाता है वो कुछ समय तक ही कायम रहती है जैसे की आपने अक्सर देखा होगा की कोई खिलाड़ी गायकर या कोई नेता अचानक से पुरे देश में प्रसिद्ध हो जाता है लेकिन कुछ समय बाद लोगों को उसका नाम तक याद नही रहता ऐसी करामात केवल राहू ही कर सकता है | कुछ समय के लिय जातक को प्रसिद्धि मिल जाती है चाहे वो अच्छी हो या बुरी |
राहू के फल कुंडली में उसकी सिथ्ती के हिसाब से मिलते है वो किस भाव में किस राशि में विराजमान है उसके साथ कौन सा ग्रह बैठा है , उसकी अधिष्ठित राशि का स्वामी किस भाव में बैठा है आदि सभी बातों को जानने के बाद ही इसके फल का अनुमान लगाया जा सकता है |

कुंडली से जाने अपने लकी ब्रेसलेट
Contact us to get your Lucky Bracelet
अन्य पोस्ट देखने के लिए  HOME AND ASTRO LIST , MORE POST पर क्लिक करें

कुण्डली अध्ययन के लिए संपर्क करे

श्री संत ज्योतिष ज्ञान पीठ
पंडित प्रियेश मौद्गिल
Mobile No. +91 9996391452

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

NAAG GAYATRI MANTRA नाग गायत्री मंत्र ,सर्प सूक्त, राहु-केतु से परेशान हों तो क्या करें

वेदमंत्रों के उच्चारण-प्रकार

माता ज्वालामुखी के मंत्र